फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे, चाधाम यात्रा का है प्रमुख पड़ाव

Thu, 03 Apr 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट ( उत्तरकाशी)

सार

चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। अक्षय तृतीय पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11,55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी उनको विदा करने उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अभिभावकों को राहत...शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए जारी किया ये टोल फ्री नंबर
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल गौरव उनियाल, संजीव उनियाल प्रदीप उनियाल , कुलदीप,गौरव श्रवण,ममलेश, के शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल शेखर उनियाल भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें