फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान से प्रदेश जल्द बनेगा खेलों का प्रमुख केंद्र, 23 खेल अकादमी वजूद में आएंगी

Thu, 03 Apr 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लेगेसी प्लान को जल्द लागू करने का प्रयास है। राष्ट्रीय खेलों के समय कुल 517 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे और लगभग 94 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण खरीदे गए।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान जल्द लागू होगा, इसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमी वजूद में आएंगी। इनमें हर साल 920 एलीट एथलीट और एक हजार बाहरी एथलीट तैयारी             कर सकेंगे। लेगेसी प्लान की बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लेगेसी प्लान से राज्य में बने खेल ढांचे का खेल विकास के लिए नियमित उपयोग हो सकेगा। दूसरी ओर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लेगेसी प्लान को जल्द लागू करने का प्रयास है। राष्ट्रीय खेलों के समय कुल 517 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे और लगभग 94 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण खरीदे गए। सब मिलाकर प्रदेश के खेल विभाग के पास लगभग 1300 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां जमा हो गई हैं।

इनकी देखभाल और संचालन के लिए लेगेसी प्लान तैयार किया गया है। इसके जरिये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच, जूनियर कोच के अलावा स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, कंडीशनिंग कोच, डाइट स्पेशलिस्ट व मनोचिकित्सक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: उत्तराखंड के 1149 प्राथमिक स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, पलायन आयोग ने सरकार को सौंपी सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन


15 दिन में बनेगा फिट उत्तराखंड अभियान का प्लान: सीएम धामी ने फिट उत्तराखंड अभियान के लिए 15 दिन में एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।इसे खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर तैयार करेंगे। इसके तहत राज्य और जिला स्तर पर चीनी, नमक और तेल का कम इस्तेमाल करने का संदेश आम जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान को स्कूल, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के अलावा ग्राम स्तर तक व्यापक तौर पर चलाने को कहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें