फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunotri Yatra: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, जानें श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन

Sun, 14 Apr 2024 12:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट ( उत्तरकाशी)

सार

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट  खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
 
विज्ञापन
पुरोहित समाज की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट  खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें