यातायात के बढ़ते दबाव और जाम की समस्या से आम लोगों के साथ पुलिस महकमा लगातार जूझ रहा है। सड़कों पर चेकिंग, चालान आदि तमाम तरीकों के बावजूद यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है।
पुलिस के तमाम दबाव के बाद भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि कलाकारों की मदद से चलाए गए इस अभियान के जरिये लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।