एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीआर तैयार करने का काम अर्थव एसोसिएट को दिया गया है। इसके साथ इस वर्ष चुने गए एमडीडीए के तीनों फैलो भी काम करेंगे। छह माह में इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
आईएसबीटी में अब लोगों को बेहद कम कीमत पर साफ पानी मिल सकेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वहां वाटर एटीएम लगाया गया है, जिसका बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत कुल 24 वाटर एटीएम लगाए जाने हैं, जिनमें से छह लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एटीएम से एक रुपये में 300 मिली, तीन रुपये में एक लीटर और 14 रुपये में पांच लीटर पानी मिलेगा।