फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधन प्रवेश परीक्षा जैट के आवेदन शुरू, एक्सएलआरआई समेत देश के 100 से अधिक संस्थानों में मौका

Mon, 26 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के बाद देश की दूसरी मुश्किल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा जेवियर एप्टीट्यूट टेस्ट (जैट) के आवेदन शुरू हो चुके हैं। इससे जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) सहित देश के 100 से अधिक प्रबंधन संस्थानों में दाखिला होगा।

विज्ञापन


64 वर्षों से इस परीक्षा का आयोजन जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर की ओर से कराया जाता रहा है। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर, गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लोयला इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे नामी 100 प्रबंधन संस्थानों में परीक्षा से दाखिले का रास्ता खुलता है। 

परीक्षा आयोजित कराने वाला संस्थान एक्सएलआरआई देश के सबसे पुराने और नामी प्रबंधन संस्थानों में शामिल है। परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। देशभर में यह एग्जाम पांच जनवरी 2020 को आयोजित कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा पैटर्न

जैट में तीन घंटे का पेपर होता है। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा होगी। पेपर में चार सेक्शन आएंगे। इसमें वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डाटा इंटरप्रेेटेशन और जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

यहां मिलता है फायदा
जैट परीक्षा को आईआईएम में दाखिलों के लिए होने वाली कैट परीक्षा के समकक्ष माना जाता है। परीक्षा आयोजित कराने वाला संस्थान एक्सएलआरआई देश के सबसे पुराने और नामी प्रबंधन संस्थानों में शामिल है। इस परीक्षा से न केवल इस संस्थान में प्रवेश का रास्ता खुलता है बल्कि देश के 100 से ज्यादा नामी प्रबंधन संस्थानों में इसके स्कोर कार्ड के आधार पर एडमिशन भी दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें