फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशु : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांच बालिकाओं ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वुशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित 13वीं वुशु राज्य प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर अंडर-12 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें सभी जिलों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पहले दिन पांच बालिकाओं ने स्वर्ण पदक जीते।



परेड ग्राउंड के बहुद्देश्यीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। अंडर-12 बालिका वर्ग के 21 किलोभार वर्ग में नैनीताल की निर्वाणी जोशी ने स्वर्ण अपने नाम किया। जबकि, 24 किलोभार में दून की मेघा भट्ट ने स्वर्ण, अभियेशा ने रजत और सानवी ने कांस्य पदक जीता। 27 किलोभार में दून की आराध्या ने स्वर्ण, विदिशा ने रजत और नैनीताल की आशी बिष्ट ने कांस्य मेडल अपने नाम किया। 30 किलोभार में नैनीताल की निहारिका ने स्वर्ण, देहरादून की सिद्धि ने रजत और नैनीताल की सृष्टि थापा ने कांस्य मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 किलोभार में पौड़ी की काव्या ने स्वर्ण, अनिका ने रजत और देहरादून की गौरवी ने कांस्य मेडल अपने नाम किया। बीते 20 सालों से बच्चों व पुलिस के जवानों को मार्शल आर्ट की बारीकियां सीखा रहीं अंतरराष्ट्रीय वुशु जज अंजना रानी ने कहा कि खेल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ाना उनका पहला उद्देश्य है। अंजना पुलिस विभाग में चीफ कोच के पद पर तैनात हैं और विभिन्न आयु वर्गाें के बच्चों को निशुल्क मार्शल आर्ट सिखातीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें