फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किताब में बग्वाल की गलत जानकारी दी, होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कक्षा छह की हिंदी विषय पाठ्य पुस्तक मल्हार में चंपावत जिले के देवीधुरा में होने वाले बग्वाल मेले को चमोली जिले में होना उल्लेखित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एससीईआरटी अपर निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि लोक उत्सव बिखौती मेला के अंतर्गत उत्तराखंड के कुछ प्रमुख मेले के तहत प्रकाशित विवरण में एक तथ्यात्मक त्रुटि हुई है। इसमें देवीधुरा के बग्वाल मेले को चमोली जिले में होना बताया गया है, जबकि यह चंपावत जिले में होता है। यह त्रुटि अनजाने और टंकण के कारण रह गई है। भविष्य में ऐसी त्रुटियों से बचने के लिए प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जाएगा। आगामी आकादमिक सत्र में संबंधित पुस्तक को अधिक संशोधित कर छापा जाएगा। ऐसे में जहां पर पुस्तक संचालित है, वहां के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जो विद्यार्थियों को अध्यापन के दौरान चमोली के स्थान पर चंपावत पढ़ाने के साथ स्पष्ट कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें