फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथः अपनी बारी पर बोलो, हर हर महादेव

Fri, 20 Sep 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री केदारनाथ मंदिर में नियमित पूजा कार्यों को संपन्न करवाने के लिए रोटेशन व्यवस्था के तहत श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का दूसरा दल केदारनाथ धाम पहुंच गया है।
विज्ञापन


समिति के सहायक अभियंता अनिल ध्यानी की अगुवाई में नौ सदस्यीय दल गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचा।

पढ़ें, ...यहां पिंडदान से धुलेंगे 21 जन्मों के पाप

दल सकुशल गुप्तकाशी वापस लौटा
समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि गुरुवार को केदारनाथ धाम में तैनात पहला दल सकुशल गुप्तकाशी वापस लौट गया है।

मंदिर परिसर का निरीक्षण
जिसके बाद दूसरे दल को केदारनाथ भेजा गया। बताया कि दल में प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, यशोधर मैठाणी, अनुसूया त्रिवेदी, अवनीस रावत, ललित, विश्वेश्वर और कैलाश शामिल हैं। समिति के आपदा नोडल अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी ने दल को मस्ता हेलीपैड से रवाना किया।

पढ़ें, केदारनाथः मिल गया भोले का नाग...

वहीं केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीएम पीसी डंडरियाल ने केदारनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


धाम में पहुंची पुल की सामग्री
केदारनाथ धाम में एअर फोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से वैली ब्रिज की सामग्री पहुंचा दी गई है। विदित रहे कि केदारनाथ में मलबा और बोल्डरों को हटाने के लिए एमआई- 26 हेलीकॉप्टर से भारी मशीने उतारी जानी हैं।

हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर परिसर तक मशीनों को पहुंचने के लिए मंदाकिनी-सरस्वती नदी में पुल का निर्माण किया जाना है। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि धाम में 10 प्री फेब्रिकेटेड हट्स का निर्माण हो चुका है।

पढें, श्राद्घ में खाने के चक्कर से पंडित जी 'नदारद'

वैज्ञानिकों से लेंगे रिपोर्ट
बारिश होने पर नदियों का रुख केदारनाथ मंदिर की ओर होने को जिला प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। विदित हो कि चार दिन पूर्व भारी बारिश से मंदाकिनी, मधु और सरस्वती नदी का जल स्तर बढ़ गया था और तीनों नदियों का पानी मंदिर से 100 मीटर दूर तक पहुंच गया था।

पढें, कुछ न हो तो बहाएं आंसू पितृ होंगे खुश

डीएम जावलकर ने बताया कि धाम में जीएसआई और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजिकल स्टडीज के वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रहे हैं। उनसे सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन-प्रशासन के साथ साझा करने को कहा गया है। ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें