फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: यहां दिखा इतना बड़ा सांप जिसकी लंबाई खत्म ही नहीं हुई...

Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cobra - फोटो : BBC
विज्ञापन
उत्तराखंड में कॉर्बेट के जंगलों में लोगों ने ऐसा सांप देखा जिसकी लंबाई इतनी थी कि सब हैरान रह गए।
विज्ञापन


साल 2010 में कालाढूंगी इलाक़े में एक मरा हुआ विशाल किंग कोबरा मिला। इसकी लंबाई 23 फुट 9 इंच ‌‌थी और दावा किया था कि ये शायद दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा हो सकता है।

अभी तक किंग कोबरा की सर्वाधिक दर्ज लंबाई 18 फुट 9 इंच ही मानी गई है।

महिलाओं ने देखा की नाग मरा पड़ा है

cobra
बीबीसी की एक खबर के मुताबिक कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास पवलगढ़ इलाक़े में जब कुछ महिलाएं लदुवागढ़ झरने के पास से गुज़र रही थीं तो उन्होंने पत्थरों पर कुछ ख़ून लगा हुआ देखा, जब पास गईं तो पाया कि एक नाग मरा हुआ है।

उन्होंने ही सामुदायिक पर्यटन के लिए काम कर रही कॉर्बेट ग्राम विकास समिति को इसकी सूचना दी ‌थी। 

उस वक्त समिति के प्रबंध निदेशक राजेश पंवार ने बताया ‌था, "जब हम वहां पहुंचे तो देखकर दंग रह गए कि इतना बड़ा किंग कोबरा है। इसका बीच का हिस्सा चट्टान के नीचे दबा हुआ था और पूरा शरीर गोल घूमा हुआ था और फन और पूंछ मिले हुए थे।"
 

सांप की लंबाई पर किसी को यकीन नहीं ‌हुआ

cobra
वन अधिकारियों की मदद से इसे सावधानी से बाहर निकाला गया और जब इसकी लंबाई नापी गई तो सहसा किसी को यक़ीन ही नहीं हुआ।

नाग को निकालने के लिए चली मुहिम के प्रमुख और जिला वन अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा, "इसकी लंबाई की पुष्टि करने के लिए तीन बार इसे नापा गया। किंग कोबरा यहां पाया ज़रूर जाता है लेकिन इतना विशाल तो ये अपने आप में दुर्लभ था।"

उस वक्त चेन्नई में सरीसृपों यानी रेपटाइल्स और सांप विशेषज्ञ विमल राज से सलाह ली गई तो उन्होंने भी विश्वास नहीं किया कि कोई सांप इतना लंबा हो सकता है। 
 

लुप्त हो रहे हैं किंग कोबरा

cobra
किंग कोबरा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में है, यानी उन जीवों में से हैं जो ख़तरे में हैं। लेकिन इसके संरक्षण के उपाय नहीं किए जाते क्योंकि ये बेहद ख़तरनाक, विषैला और जानलेवा होता है।

इसके काटने के बाद 15 मिनट के अंदर ही आदमी की मौत हो जाती है। किंग कोबरा की पहचान उसके ख़ास आकार के फन और उसके ऊपर बनी धारियों से होती है और ये अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा उठाकर चल सकता है।

इसकी औसत लंबाई 12 से 14 फुट होती है और ये 20 साल तक जीता है।

 
विज्ञापन

दहशत में कई दिनों तक बीमार रहा था स्‍थानीय निवासी

cobra
उस व‌क्त लोग अपनी उन मान्यताओं के कारण डरे हुए थे कि नाग का हमेशा जोड़ा होता है यानी ये मर चुका है तो दूसरा जरूर होगा।

लोगों ने बताया था कि दमोला गांव के स्थानीय निवासी विनय कांबोज ने दो महीने पहले इस कोबरा को दौड़ते हुए देखा था तो वो दहशत में कई दिनों तक बीमार रहे थे।

उत्तराखंड के पूर्व प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक और वन्य जीव विशेषज्ञ आनन्द सिंह नेगी ने कहा था कि किंग कोबरा अपने रहने की जगह में कोई खलल बर्दाश्त नहीं करता है। वो बेहद शांत और सघन जंगल में ही पाया जाता है और ऐसे विशालकाय कोबरा का मिलना इस बात का भी सबूत है कि कॉर्बेट के आसपास के जंगल इनके लिए उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें