फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में जल्द खुलेगा विश्वस्तरीय कैंसर संस्थान, रतन टाटा ने सांसद अनिल बलूनी को दी जानकारी

Sat, 28 Nov 2020 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड में टाटा समूह के माध्यम से विश्व स्तरीय कैंसर संस्थान खोला जाएगा। टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर यह संस्थान खोलने की जानकारी दी है। जल्द ही प्रदेश में टाटा कैंसर संस्थान को स्थापित करने के लिए काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया कि पिछले साल जब वे कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। तब यही सोचते थे कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें जिस तरह का इलाज मिल रहा है, वैसा ही इलाज उत्तराखंड के लोगों को भी मिलना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने कैंसर चिकित्सा में सस्ती, प्रमाणिक और विश्व स्तरीय उपचार की सुविधा देने वाले कैंसर इंस्टीट्यूट संस्थान व टाटा ट्रस्ट से संपर्क कर उत्तराखंड में कैंसर संस्थान खोलने का आग्रह किया। प्रदेश सरकार ने जून 2017 में टाटा ट्रस्ट के साथ कैंसर संस्थान के लिए एमओयू किया था।
विज्ञापन


अब टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर कैंसर संस्थान खोलने की जानकारी दी है। प्रदेश मेें इस संस्थान के स्थापित होने से कैंसर से जूझ रहे मरीजों को बेहतर जांच, उपचार और ऑपरेशन आदि की सुविधा मिलेगी।

साथ ही आस-पास के शहरों में भी कैंसर का उच्चस्तरीय अस्पताल न होने के कारण, वहां के कैंसर मरीजों को भी खासी राहत मिलेगी। बलूनी ने कहा कि रतन टाटा का आभार जताते हुए कहा कि टाटा समूह ने कैंसर संस्थान के रूप में उत्तराखंड को एक बड़ा उपहार दिया है।

बलूनी ने वीडियो संदेश से साझा की जानकारी

बलूनी ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो संदेश अपलोड कर कैंसर अस्पताल के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, मैं एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहता हूं। कहा कि रतन टाटा का मुझे जवाब आया है। उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड में कैंसर संस्थान के लिए कार्य आगे बढ़ाया जाए। बलूनी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार भी इस ओर बहुत गंभीर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उत्तराखंड के अंदर एक बेहतरीन कैंसर संस्थान खोलने का कार्य करेंगे। इस दिशा में जो भी प्रगति होगी, आप लोगों को उससे अवगत कराता रहूंगा।

उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर संवेदनशील बलूनी

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहे हैं। देहरादून से काठगोदाम के बीच विशेष ट्रेन शुरू कराने का मसला हो या राज्य के भीतर और बाहर लोगों को गांवों से जोड़ने का मामला हो, उन्होंने लोगों से अपना वोट अपने गांव की अपील की। लोगों को पारंपरिक त्योहारों से जुड़ने को प्रेरित किया। प्रयास किया कि सीमांत गांवों के लोगों का इलाज सैन्य अस्पतालों में हो। राज्य की जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दरवाजा खटखटाया। उनका यह मिशन लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें