उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के बांध और बैराजों की मरम्मत के लिए विश्व बैंक करीब सौ करोड़ रुपए आर्थिक सहायता देगा।
बांध पुनर्निर्माण एवं सुधार परियोजना के तहत मदद
मंगलवार को विश्व बैंक के वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के वरिष्ठ विशेषज्ञ जुन मात्सुमोतो ने यूजेवीएनएल अधिकारियों के साथ इस मसले पर बैठक की। जुन मात्सुमोतो ने कहा कि निगम को विश्व बैंक की बांध पुनर्निर्माण एवं सुधार परियोजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी।
यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक जीपी पटेल ने बताया कि धनराशि के उपयोग की कार्ययोजना शीघ्र ही विश्व बैंक के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इस संबंध में अगली बैठक एक नवंबर को दिल्ली में होगी।
बैठक में यूजेवीएनएल के निदेशक (परियोजनाएं) संदीप सिंघल, निदेशक (परिचालन) पुरुषोत्तम सिंह, निदेशक (वित्त) सीपी मदान, महाप्रबंधक अरविंद कुमार, संजय मित्तल आदि शामिल थे।
इनके लिए मिलेगी मदद
- इसाड़ी (डाकपत्थर) बांध
- डाकपत्थर बैराज
- आसन बैराज
- वीरभद्र (पशुलोक) बैराज
- मनेरी भाली (उत्तरकाशी) बांध