प्रदेश में एचआईवी रोगियों की संख्या पांच हजार से अधिक है, लेकिन इसमें 4314 ही एआरटी की दवा ले रहे हैं। संक्रमितों की आसानी से दवा उपलब्ध हो। इसके लिए प्रदेश में 16 लिंक एआरटी केंद्र संचालित हैं।
एआरटी दवा को नियमित खाने से एचआईवी संक्रमित रोगी की आयु बढ़ती है, लेकिन इस दवा से रोग से मुक्ति नहीं मिलती है। इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एड्स दिवस के लिए सार्वभौमिक एकता व साझा जिम्मेदारी थीम रखी है। एचआईवी रोगी के साथ भेदभाव नहीं करें। यह हम सब की जिम्मेदारी है। प्रदेश में पांच हजार से अधिक एचआईवी संक्रमित हैं।
- डॉ. सरोज नैथानी, अपर परियोजना निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण समिति
जिला वार एचआईवी संक्रमितों की संख्या
जिला - संक्रमित मरीज
देहरादून - 2214
नैनीताल - 780
हरिद्वार - 776
ऊधमसिंह नगर - 521
अल्मोड़ा - 112
बागेश्वर - 42
चमोली - 30
चंपावत - 49
पौड़ी - 167
पिथौरागढ़ - 165
रुद्रप्रयाग - 76
टिहरी - 60
उत्तरकाशी - 36