फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कामकाजी महिलाओं को क्रेच पालन से होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूरबिया बस्ती व केसर बाग आंगनबाड़ी में क्रेच पालन केंद्र का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पूरबिया बस्ती प्रथम व केसर बाग आंगनबाड़ी केंद्रों में क्रेच पालन केंद्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा केंद्र का संचालन शुरू हो जाने से कामकाजी महिलाओं को इसका व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। क्रेच पालन केंद्र में छह माह से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों की घर की तरह देखभाल की जाएगी।
फ्रेश आंगनबाड़ी केंद्र अंब्रेला मिशन शक्ति योजना के तहत पूरबिया बस्ती व केसर बाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर क्रेच पालन केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्रों का उद्घाटन करते हुए स्थानीय सभासद धर्मेंद्र ठाकुर व अंकित जोशी ने कहा भारत सरकार की पालन योजना के तहत शुरू किए जा रहे केंद्रों से कामकाजी महिलाओं के सामने बच्चों की देखरेख की समस्या नहीं रहेगी। वे अपने छह माह से छह वर्ष की आयु तक के बच्चों को केंद्र के सुपुर्द कर अपने कामकाज कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, पूरक पोषण आहार, स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, खेलकूद व प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्य सेविका किरण वर्मा ने बताया केंद्र में बच्चों के सोने व आराम करने की सामग्री, खेल सामग्री, भोजन पकाने और बच्चों को खिलाने की समुचित सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुचि डोगरा, संध्या नेगी, सुनीता नेगी, जयेंद्री मनचंदा, सहायक ममता उनियाल, अंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें