फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों की हड़ताल, कूड़े से शहर का बुरा हाल

Thu, 18 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट के कर्मियों की हड़ताल की वजह से बुधवार को शहर भर में कूड़े के ढेर लगे रहे। आंदोलित कर्मचारियों ने श्रम विभाग कार्यालय में प्रदर्शन कर कंपनी के खिलफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कर्मियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डोर टू डोर कूड़ा उठान करने वाले कर्मियों ने बुधवार को अजबपुर स्थित श्रमायुक्त दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जयप्रकाश उपाध्याय, एसपी भट्ट, सुरेंद्र रावत, संजय क्षेत्री, देवेंद्र कंडवाल कर रहे थे। इस मौके पर रघुनाथ, विनोद कुमार, कुलदीप, अजय कुमार, संजीव समेत बड़ी संख्या में कर्मी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री को प्रेषित व श्रमायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नई आउटसोर्स कंपनी 320 श्रमिकों का उत्पीड़न कर रही है। काम करने की दशाएं खराब हैं। वेतन कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन माह से कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया है। मांग की गई कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगर के बड़े क्षेत्र में कूड़ा उठान का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें