फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइंतहा के बाद अब बेगुसराय सीरियल में शिवांगी

Thu, 18 Feb 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की शिवांगी जोशी बेइंतहा के बाद अब बेगुसराय सीरियल में  दिखाई देंगी। हाल ही में दून स्थित अपने आवास पर पहुंची शिवांगी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि घर की बहुत याद आती है। यहां मैं जितना बचपना करती हूं, सीरियल्स में उतना ही मैच्योर रोल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिवांगी 16 साल की उम्र से ही सीरियल्स में काम कर रही है। पहले कलर्स और अब एंड टीवी के सीरियल में उनकी खास भूमिका है। शिवांगी ने बताया कि 19 साल की उम्र में मैच्योर रोल करना काफी मुश्किल और चुनौती भरा होता है। कई बार ऐसा लगता है कि इन सीरियल की वजह से मैं उम्र से पहले ही बड़ी हो गई हूं।

हालांकि शूटिंग के बाद मैं खूब मस्ती करती हूं। यही वजह है कि सेट पर किसी ने मेरा नाम टिमटिम रखा है तो कोई मुझे लड्डू बुलाता है। शिवांगी ने घर आकर पिता एसपी जोशी और भाई-बहनों शीतल, समर्थ से मिली। शिवांगी ने बताया कि मुंबई शिफ्ट हुए तीन साल हो गए।
विज्ञापन


तब से मां यशोदा साथ में हैं। बुधवार को जब मैं अकेले घर आई तो भाई-बहनों का एक ही सवाल था कि मम्मी को क्यों नहीं लाई। बताया कि मैं एक दिन के लिए आई हूं, इसलिए मां को नहीं ला सकी।

शिवांगी ने बताया कि मां मेरा करियर बनाने के लिए मेरे भाई-बहनों से दूर हैं, यह बात मुझे बहुत खलती है। कोशिश है कि भाई-बहनों को भी जल्द से जल्द मुंबई अपने पास बुला लूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें