फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सिडकुल में श्रमिकों का प्रर्दशन, पुलिस ने हिरासत में लिए, सेलाकुई में भी दिखा आक्रोश, पुलिस बल तैनात

Sat, 16 May 2026 07:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ सेलाकुईं
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिडकुल औद्योगिक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखी गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। बाद में मामला शांत होने पर मुचलका भरकर सभी को छोड़ दिया गया। व्यवस्था बनाने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के श्रमिक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, कुछ कंपनियों के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनने के बाद, मांगें पूरी होने पर कई श्रमिक काम पर लौट आए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों के श्रमिक अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Prateek Yadav: अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, 'आई लव यू पापा' लिखा कार्ड मासूम बेटी ने गंगा में प्रवाहित किया
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम पर सहायक श्रम अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि प्रशासन श्रमिकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और उनकी हर जायज परेशानी को सुना जा रहा है। अधिकांश श्रमिक वापस अपने काम पर लौट चुके हैं, जो श्रमिक अभी भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें कुछ तत्वों की ओर से गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें