- तैयारियों को लेकर जगह-जगह आयोजित हुई भाजपा की बैठकें
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/साहिया/चकराता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की तैयारियों के तहत विकासनगर ग्रामीण, साहिया व चकराता मंडलों में बैठकाें का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस व जयंती धूमधाम से मनाए जाने का संदेश दिया।
विकासनगर के ग्राम अंबाड़ी में आयोजित हुई बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए यशपाल नेगी ने कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर प्रत्येक परिवार के सदस्य अपने परिवार के साथ घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष नारायण ठाकुर, दीपक तोमर, भजराम शर्मा, दीवान सिंह, आशा चौहान, किरण देवी, नरेंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।
साहिया में आयोजित बैठक में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण कुमार मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, संजय मित्तल, मोहर सिंह चौहान, संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, अर्जुन राठौर, खजान सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
चकराता के क्वांसी मंडल कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में स्थापना दिवस व जयंती कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर रितेश असवाल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह पंवार, अमित सिंह चौहान, बलवीर राणा, जयपाल सिंह, शरण दत्त शर्मा, सुल्तान पंवार, सरदार सिंह, पूरण आदि मौजूद रहे।