फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चौहान ने बताया कि कांग्रेस की नकारात्मक और अमर्यादित राजनीति से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिसके प्रकटीकरण और जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाने के लिए पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश के विकास के लिए कोई स्पष्ट विजन या एजेंडा नहीं है। यही वजह है कि साढ़े तीन साल तक चुप रहने के बाद अब इस मुद्दे को लेकर जनता को फिर से गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच के एक वरिष्ठ अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में कोई वीआईपी संलिप्त नहीं था। मामले के सभी पहलुओं की अत्यंत सूक्ष्मता और गंभीरता के साथ जांच की गई है। धामी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया। दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई। अब भी कांग्रेस का इसे मुद्दा बनाना किसी चुनावी स्टंट से कम नही हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें