फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर लगाए पार्टी के झंडे
विज्ञापन

- झंडा वितरण के साथ लोगों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर/सेलाकुई। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पछवादून में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी के झंडे लगाए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर झंडा वितरण करते हुए आम जनमानस को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विकासनगर में वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने अपने तेलपुर स्थित आवास पर झंडा रोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास करने के लिए कहा। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, पूर्व अध्यक्ष खजान नेगी, पूर्व सभासद जनार्दन जोशी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मोहित शर्मा, पीयूष गुप्ता, विनायक नौटियाल, सारांश डोगरा, अमित चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरबर्टपुर मंडल की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में भारत माता, डॉ.श्यामा प्रशाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर वंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, दिनेश कौशिक, देवेंद्र चावला, अमन गर्ग, संग्राम सिंह, आरपी सिंह, नरेश त्यागी, भगवान सिंह, सुभाष शर्मा, रोहित गुप्ता, रविकांत राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सहसपुर में दायित्व धारी राज्यमंत्री भुवन विक्रम डबराल ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित डबराल, रजनीश शर्मा, अखिलेश डबराल, विकास रमोला, सोनिया रमोला, सुबोध पांडेय, नरेश, चंडी प्रसाद, आर्यन, मंजीत मेहता, खुशी राम, राजेंद्र गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें