फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देर रात टेलर की दुकान में आग ने मचाया तांडव, जिंदा जलकर अंदर सो रहे कर्मचारी की मौत

Mon, 25 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देर रात दुकान में लगी आग
विज्ञापन

देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पलटन बाजार के पास घोसी गली में एक टेलर की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अंदर सो रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर किसी तरह से काबू पाया। लेकिन अंदर सो रहे व्यक्ति को बचा नहीं सके। एसएसआई अशोक राठौर ने बतााया कि सहारनपुर के मनिहारन गांव निवासी 26 वर्षीय जयप्रकाश बिज इंटरप्राइजेज में टेलरिंग का काम करता था। 

विज्ञापन

वह अकसर यहां काम खत्म करने के बाद दुकान के अंदर ही सो जाता था। शनिवार देर रात को भी वह अंदर ही सोया था। लेकिन वहां आग लग गई। शटर बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक वह शराब और बीड़ी पीने का आदी भी था। हो सकता है बीडी जलाने की वजह से वहां आग लगी हो या फिर इसका कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। अभी मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें