फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के संज्ञान में लाकर किए जाए स्मार्ट सिटी के कार्य

Thu, 29 Jul 2021 10:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बैठक में दून वैली महानगर व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होना चाहिए, उससे व्यापारियों को कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में स्मार्ट सिटी के कार्यों से व्यापारियों को हो रहे नुकसान को लेकर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक राजकुमार और हरवंश कपूर की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


बैठक में दून वैली महानगर व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होना चाहिए, उससे व्यापारियों को कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए। स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से व्यापारियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कोरोना से व्यापारी पहले ही नुकसान झेल रहे हैं। वर्तमान में स्मार्ट सिटी की ओर से जहां तहां खोदाई कराई जा रही है। जिससे ग्राहक बाजार में नहीं घुस पा रहे हैं और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पंकज मैसोन कहा कि जिस प्रकार पलटन बाजार में प्रशासन द्वारा छज्जों को तोड़ा गया था, उसी प्रकार से प्रशासन इन छज्जों का निर्माण भी प्रशासन स्मार्ट सिटी के बजट से करे। स्मार्ट सिटी कोई भी काम करे तो पहले इसकी जानकारी व्यापारियों को भी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें