सितंबर की आपदा में बहे नंदा की चौकी पुल के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को निविदा खोल दी है। दो निविदाएं सामने आई हैं। लोनिवि जल्द ही नियमानुसार वर्क आर्डर जारी करेगा। उम्मीद है कि इसी सप्ताह काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मसूरी रोड पर शिव मंदिर के पास बनाए जाने वाले पुल और लंबीधार-किमाड़ी मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। इनको 27 जनवरी को खोला जाएगा।
नंदा की चौकी पास टोंस नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से दून-पांवटा मार्ग का कनेक्शन कट गया था। बाद में लोनिवि ने अस्थाई पुल बनाकर यातायात सुचारू कराया था। इसके साथ ही देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के पास पुल टूट गया था। लोनिवि ने यहां भी 24 घंटे में बैली ब्रिज बनाकर यातायात सुचारू करा दिया था। नंदा चौकी पुल और मसूरी रोड पर नया पुल निर्माण के लिए शासन प्रस्ताव भेज दिया था। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निविदा आमंत्रित की थी। इनमें नंदा की चौकी वाले पुल की निविदा मंगलवार को अधिकारियों के सामने खोली गई। दो कंपनियों ने इसके लिए टेंडर डाला है। नियमानुसार एक कंपनी को वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। इसके अलावा मसूरी रोड पर बनने वाले पुल का टेंडर 27 जनवरी को खोला जाएगा।
I
I
Iलंबीधार-किमाड़ी मार्ग का निर्माण का टेंडर भी किया जा चुका आमंत्रित
I
मसूरी का वैकल्पिक मार्ग माने जाने वाले लंबीधार-किमाड़ी मार्ग का निर्माण भी लोनिवि को करना है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से अतिक्रमण पहले ही हटाया जा चुका है। लोनिवि ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसे भी स्वीकृति मिल गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद इसके लिए टेंडर जारी किए गए थे। अब 27 जनवरी को यह टेंडर भी खोला जाना है।
Iनंदा की चौकी के पास पुल का टेंडर खोला जा चुका है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी किया जाएगा और इसी सप्ताह में पुल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। -ओपी सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिविI