फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘बहाली नहीं तो करेंगे कार्य बहिष्कार’

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, संघ एवं प्रवर्तन कर्मचारी संगठन ने निलंबित चार विभागीय कार्मिकों की बहाली को लेकर सोमवार को कार्यबहिष्कार किया। यह कर्मचारी पिछले दो दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद भी निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में परिवहन कार्यालय में उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, उत्तराखंड परिवहन मुख्यालय कर्मचारी संघ एवं प्रवर्तन कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के सभी कार्मिकों ने कार्यबहिष्कार किया। प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि निलंबित कार्मिकों को तत्काल बहाल नहीं किया गया तो पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार किया जाएगा।



इस मौके पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद चमोली, संघ के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, निकिता गुसाईं, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेखा सपालोक, रुखशाना शम्शी, प्रदीप करासी, फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें