फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई : भूमि विवाद, अतिक्रमण और जलभराव के आए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
I122 शिकायतें दर्ज, डीएम ने संबंधित विभागों को शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

I

I
I

Iअनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलबI

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 122 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा ऋण दिलाने, भरण-पोषण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव और इनकम टैक्स चोरी की रहीं।

जनसुनवाई में एक बालिका ने उच्च शिक्षा के लिए बैंक से ऋण न मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को उच्च शिक्षा के लिए ऋण दिलवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि जो शिकायतें न्यायालय में विचाराधीन हैं, ऐसे प्रकरणों में शिकायतकर्ता को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने 1905 पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iएसडीएम और तहसीलदारों को दिए निर्देशI



जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदारों को भूमि सीमांकन एवं निर्विवाद विरासतन, ग्राम समाज, सरकारी भूमि की शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डांडी बड़कोट में भूमाफिया द्वारा पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण और भोगपुर में पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। अंबीवाला शुक्लापुर में भूमि कब्जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। बुल्लावाला में नदी तट पर सुरक्षा दीवार न होने से खेत कटान की शिकायत पर आपदा मद से सुरक्षा दीवार लगाने को कहा। घरेलू हिंसा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमानुसार उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें