फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो राजस्व उप निरीक्षकों को वापस भेजने की मांग पर तीनों तहसीलों में कार्य बहिष्कार

Mon, 02 Nov 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुई वापसी, कालसी में धरने पर बैठे राजस्व कर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। चकराता तहसील के दो राजस्व उप निरीक्षकों को देहरादून सदर तहसील से मूल तैनाती स्थल पर वापस नहीं भेजे जाने के विरोध में सोमवार से परगना जौनसार बावर की तीनों (कालसी, चकराता और त्यूणी) तहसीलों के राजस्व कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मियों ने तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी काम ठप हो गए।

राजस्व कर्मियों का कहना है कि क्वांसी और मोहना क्षेत्र के दो राजस्व उप निरीक्षकों को देहरादून तहसील से संबद्ध किया गया था। जिलाधिकारी ने 26 सितंबर को दोनों को मूल तहसील चकराता के लिए रिलीव करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ। इसको लेकर क्वांसी और मोहना क्षेत्र में सात अक्तूबर से ही कार्य बहिष्कार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि कालसी, चकराता और त्यूणी की दुर्गम तहसीलों में पहले से ही राजस्व उप निरीक्षकों की कमी है। दो कर्मियों की वापसी नहीं होने से कर्मचारियों के साथ जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दोनों कर्मियों को मूल तहसील भेजने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान विशाल खत्री, अनिल कुकरेती, रोशन लाल शर्मा समेत तीनों तहसीलों के राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें