- हरिद्वार जिले से निमिषा शर्मा को बनाया मुख्य संयोजक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संयोजक मंडल का गठन कर दिया है। हरिद्वार जिले से निमिषा शर्मा को मुख्य संयोजक व देहरादून जिले से वंदना भट्ट को कार्यकारी संयोजक बनाया गया है।
रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण भवन में हुई बैठक में लंबित मांगों पर चर्चा कर संयोजक मंडल का गठन किया। इसमें टिहरी जिला से मधु जोशी को सह संयोजक, पौड़ी से रानिता प्रसाद विश्वकर्मा को सह सचिव, हरिद्वार से उर्वशी चौहान को कोषाध्यक्ष, देहरादून से मालती महर को संप्रेक्षक, हरिद्वार से रेनू कर्णवाल को कार्यकारी सचिव, टिहरी से पूनम नेगी को गढ़वाल मंडल संयोजक, नैनीताल से ललिता जोशी को कुमाऊं मंडल संयोजक, देहरादून से प्रीति पंत को मीडिया प्रभारी, हरिद्वार से संजू भारती को सह संप्रेक्षक बनाया गया है। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौहान, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, आयुर्वेद फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौहान, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन लोक निर्माण प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत मौजूद रहे।