देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब भी दिल्ली आता हूं तो देहरादून वापस लौटते वक्त असमंजस में पड़ जाता हूं। दिल देहरादून लौटने और दिमाग दिल्ली में रुकने को कहता है।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा दिल्ली के साथ बहुत सारी सुनहरी, उथल-पुथल भरी यादें हैं। ये यादें कहती हैं हमने क्या बिगाड़ा है। दिल्ली के हर क्षेत्र में कोई न कोई सामाजिक संगठन कभी न कभी मुझसे जुड़ा रहा है। जो दिल्ली आने पर कहते हैं कि हमको तो याद ही करना छोड़ दिया। कुछ साथी राजनीतिक सहयोगी इसी बात को दोहराते हैं कि हमसे बात ही करना छोड़ दिया। अब मेरी स्थिति यह है कि हर बार जब मैं दिल्ली आता हूं, तो देहरादून लौटते वक्त बड़ा असमंजस हो जाता है। ब्यूरो