फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग केंद्रों पर महिलाओं संग छेड़छाड़ पर पुलिस सख्त, अब महिला प्रशिक्षकों की तैनाती होगी अनिवार्य

Sat, 08 Jun 2019 07:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश 
विज्ञापन
योग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

योग सेंटरों में महिला ट्रेनी ही महिलाओं को योग सिखाएंगी। ऐसा न करने पर सेंटर और संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। योग सेंटरों में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने योग सीखने वाली महिलाओं के लिए महिला ट्रेनी को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


तपोवन स्थित एक योग सेंटर में मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने स्थानीय योग सेंटर संचालकों के साथ एक बैठक की। बताया कि योग सेंटरों में योग सिखाए जाने के नाम पर महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसके लिए योग सेंटर में महिलाओं को योग सिखाने के लिए महिला ट्रेनी रखी जानी आवश्यक है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में तपोवन मुनिकीरेती क्षेत्र में करीब 100 योग सेंटरों का संचालन हो रहा है। इनमें से अधिकांश योगा सेंटर का पंजीकरण नहीं है। कुछ का अमेरिका की एजेंसी और आयुष विभाग से पंजीकरण है।
विज्ञापन


शीघ्र ही सभी योग सेंटरों की जानकारी को इकट्ठा कर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी को भेजी जाएगी। बैठक में कुछ योग सेंटर संचालकों ने महिला ट्रेनी रखने पर आपत्ति जताई लेकिन पुलिस ने सख्त रवैये से ऐसा न करने पर चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

स्पा सेंटरों पर भी पुलिस कसेगी लगाम 

इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल, उपनिरीक्षक नीरज रावत, हरिओम योगशाला से राहुल चमोली, शिवतत्व योग से सचिन शर्मा, अयं योगशाला से महेश चंद, ऋषिकेश योग से अरविंद शर्मा, ऋषिकेश वाईटीटीसी से संजीव सेमवाल, विन्यास योगशाला से आशीष रावत, योगानंद धाम से मनीष अरोड़ा, ओशो विजन से आनंद मोहित, सिद्धांत योगा से सिद्धांत, हिमालयन योगा से हिमांशु जोशी, ऋषिकेश विन्यास से यशपाल सिंह रौतेला, वर्ल्ड पीस योग सेंटर से रोहित चौबे, साउंड हीलिंग से प्रफुल्ल उपाध्याय, दृष्टि योगा से मनीष उनियाल, शक्ति योगा से सुमित थलवाल आदि उपस्थित थे। 

अवैध रूप से स्पा सेंटरों पर भी पुलिस लगाम लगाने के कार्रवाई को जल्द शुरू करेगी। मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र मेें अवैध रूप से स्पा सेंटरों का संचालन हो रहा है, जिसकी लगातार शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। कहा कि निपटारे के लिए शीघ्र ही स्पा संचालकों के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी स्पा संचालकों का नाम दर्ज कर इसकी रिपोर्ट भी जिलाधिकारी टिहरी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें