फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंडरावाला की फोटो छपी टी-शर्ट पहनकर घूम रहे थे खालिस्तानी समर्थक, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 08 Jun 2019 07:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

खालिस्तानी विचारधारा के प्रचार-प्रसार को फेसबुक पर खालिस्तान समर्थन में वीडियो और पोस्ट अपलोड करने के बाद अब कुछ लोगों ने जिले में जनरैल सिंह भिंडरावाला की फोटो छपी टीशर्ट पहनकर खालिस्तान आंदोलन के समर्थन का प्रयास किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिनेशपुर और रुद्रपुर में भिंडरवाला की फोटो छपी टीशर्ट पहने दो युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर उनसे लिखित माफीनामा लेकर उन्हें भविष्य में इस तरह के प्रचार से बचने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

वर्ष 1984 के सिख दंगों के बाद सिख समाज के लिए अलग राष्ट्र की मांग उठाने वाले पंजाब के जनरैल सिंह भिंडरवाला की बृहस्पतिवार को बरसी थी। लेकिन पुलिस और खुफिया विभाग की सख्ती के चलते जिले में कहीं भी खालिस्तान समर्थन में कोई प्रचार-प्रसार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को दिनेशपुर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भिंडरवाला की तस्वीर छपी टीशर्ट पहनकर घूम रहा है। हरकत में आई पुलिस ने युवक को चिह्नित कर उसे परिजनों के सामने उससे लिखित माफीनामा लेकर भविष्य में इस तरह के प्रचार-प्रसार से बचने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

युवक का कहना था कि कुछ समय पूर्व उसने पंजाब से टीशर्ट खरीदी थी और जानकारी के अभाव में यहां पहन ली। वहीं, रुद्रपुर सिडकुल चौकी क्षेत्र में भी एक युवक के वैसी ही टीशर्ट पहनकर घूमने की सूचना पर पुलिस ने युवक को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।

बता दें कि फरवरी में भी पुलिस ने दिनेशपुर क्षेत्र में एक खालिस्तान समर्थक चिह्नित किया था। इसी तरह रुद्रपुर, सितारगंज, बाजपुर और खटीमा में भी खालिस्तान समर्थकों को पुलिस पहले चिह्नित कर चुकी है। 

दिनेशपुर क्षेत्र में एक युवक ने खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरवाला की फोटो छपी टीशर्ट पहनी थी। सूचना पर युवक से लिखित माफीनामा लेकर उसे भविष्य में इस तरह के कपड़े पहनकर भिंडरवाला के प्रचार से बचने की चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
 - दिनेश फर्तयाल थाना प्रभारी दिनेशपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें