फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्लांट नहीं हटा तो केश त्याग करेंगी महिलाएं’

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री आवास के सामने केश त्यागने की चेतावनी दी। महिलाओं ने कहा कि बीते 154 दिन से क्षेत्रीय लोग प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं बावजूद उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पांच माह से अधिक के समय से क्षेत्रीय लोगों का धरना चल रहा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। प्लांट के मुद्दे पर प्रदेश सरकार चैन की नींद सो रही है, जबकि हजारों की आबादी दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर है। प्लांट हटाने को लेकर क्षेत्रीय लोग राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं बावजूद उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। इसके चलते अब क्षेत्रीय महिलाओं ने आंदोलन को तेज करते हुए सीएम आवास के सामने प्रदर्शन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सामूहिक रूप से अपने केश का त्याग करेंगी।
धरना प्रदर्शन करने वालों में सतपाल धानिया, नीलम थापा, पूनम पंवार, लक्ष्मी बुटोला, सरला रौंथाण, रीता शर्मा, कुसुम भट्ट, सुलोचना रावत, पुष्पा नौटियाल, कविता नेगी, शिवा, सुमित्रा सती, कविता, दीपा जोशी, आशा मैंदोला, भारती, रेखा भट्ट, ज्योति, सुमित्रा रावत, आशा रावत, रेखा देवी, बीना बमराड़ा, आशा कंडारी, लक्ष्मी कठैत, उमा पंवार, वीणा कंडारी, लक्ष्मी कबैठत, बुद्धि भट्ट, धर्म सिंह, मनीष, प्रेम सिंह नेगी, अनिल भट्ट, सुधीर रावत, संदीप भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें