अमर उजाला मेरे गणपति सबसे सुंदर प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए, ताकि आम लोगों भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
सोमवार को पटेलनगर स्थित अमर उजाला के कार्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं ने अपने परिजनों के साथ शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि न्यूजपेपर में प्रतियोगिता का समाचार देखा तो इसमें हिस्सा लेने के लिए बप्पा की फोटो भेजी। जब 10 सितंबर को अखबार में घोषित हुए रिजल्ट में अपने बप्पा का चयन देखकर बहुत खुशी हुई। बताया कि हर साल गणपति को घर लेकर आते हैं। इस बार का गणेश सबसे खास रहेगा। लोगों ने इस प्रकार के कार्यक्रम हार बार किए जाने की मांग की।