गांधी पार्क में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाया गया पोषण मेला में छाक्षाओं क?
बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने लोगों को मंडुआ, झंगोरा, सोयाबीन जैसे पहाड़ी उत्पादों के व्यंजन परोसे। अधिकारियों ने बताया कि यदि पहाड़ी उत्पाद पाउडर के रूप में छोटे बच्चों को दिए जाएं तो कुपोषण से बचा जा सकता है।
गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से की। इसमें लोगों से कुपोषण के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की गई। इसके बाद स्कूली बच्चों को पोषण अभियान की जानकारी दी। कहा कि बच्चों के शरीर में पोषक तत्व न जाने के कारण वे कुपोषण से ग्रसित हो रहे हैं, इसके लिए पहाड़ी उत्पाद काफी सहायक हो सकते हैं।
इसके बाद व्यंजनों की स्टॉलों में लोगों ने पौष्टिक आहार का स्वाद चखा। स्कूली छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया, जिसमें पुत्र मोह की मानसिकता रखने वाले लोगों पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में हुआ।
गांधी पार्क में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाया गया पोषण मेला में आएं नन्हे म?