फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठगों का शिकार हुईं दो महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने शहर की दो महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। एक महिला से सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर मकान किराए पर लेने का झांसा देकर 91 हजार ठग लिये। दूसरी महिला के मोबाइल में लोन एप से एक्सेस कर लिया। उसके बाद महिला की अश्लील फोटो बनाकर उनसे पैसे मांगे। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


-

केस-1
धोखाधड़ी को लेकर गोदांबरी नेगी निवासी सहस्रधारा रोड की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 28 अगस्त को मकान किराये पर देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिया था। उसे देखकर एक व्यक्ति ने खुद को फौजी बताते हुए पहचान पत्र भेजा। मकान किराये पर लेने के लिए कहकर खाते की पूरी जानकारी ली और 91 हजार खाते से निकाल लिये। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला ने केस दर्ज कराने के लिए पुलिस मुख्यालय में शिकायत की।
-

केस-2

लोन एप इंस्टॉल करना एक महिला को भारी साबित हुआ। आरोपियों ने एप में महिला की कॉन्टैक्ट लिस्ट को एक्सेस ले लिया। उसके बाद महिला की अश्लील फोटो एडिट की और उस फोटो को महिला के संबंधियों के मोबाइल पर भेजने की धमकी देने लगा। उसके एवज में उसने महिला से रुपये की मांग की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि महिला ने इस बाबत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। उसी आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें