फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पक्ष में खड़ी हुई महिलाएं, निकाली रैली

विज्ञापन
सहसपुर में रैली निकालने के बाद पुलिस कर्मियों की बहाली की मांग पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
बीते दिनों सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में क्षेत्रीय महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली। सहसपुर बाजार में निकाली गई इस रैली के माध्यम से महिलाओं ने दुष्कर्म और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं का खुलकर सामना करने की बात कही। उन्होंने आरोपी के आत्महत्या के मामले में पुलिस पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की भी बात कही।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी ने भले ही हवालात में आत्महत्या कर प्राण त्याग दिए हों, लेकिन ऐसे अपराधियों को कानून को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। आरोपी युवक नाबालिग को ब्लैक मेल कर रहा था। उसने यौन शोषण के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया था। वह उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। ऐसे में यदि छात्रा और उसके परिवार वाले गलत कदम उठा लेते तो यह समाज के लिए बहुत बड़ी हानि होती।
महिलाओं ने कहा कि सहसपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सही समय पर गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी ने आत्महत्या कर ली। इसकी सजा अब पुलिसकर्मियों को भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस पर चल रही जांच को बंद करने के साथ ही लाइन हाजिर और संस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने उन पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लेने की मांग की। कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए क्षेत्र में महिला पुलिस चौकी और थाना खोला जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नीलम नेगी, सपना आले, बबीता रावत, वंदना रावत, रेखा थापा, कमला थापा, शालिनी आले, नीलू आले, संतोषी, नीतू रावत, उमा नेगी, मधु सिंह, सीमा भट्ट, सुलोचना नेगी, बीरा चौहान, आशा रावत, ज्योति चौहान, निशा घई, सीमा राणा, चांदनी, नेहा चौहान, नीरू, किरन, शैफाली, कमला देवी, सुमित्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें