फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवे में उतर आया चांद, सुहागिनों ने मांगी पति की लंबी उम्र

Fri, 30 Oct 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में चांद का दीदार हुआ तो निर्जल व्रत रखने वाली सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा के बाद सुहागिनों ने पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। दून, हरिद्वार, रुड़की समेत पूरे प्रदेश में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सोलहों श्रृंगार कर सुहागनों ने अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। देहरादून में रात 8:20 बजे आसमान में चांद के नजर आते ही सुहागिनों ने करवाचौथ की पूजा शुरू कर दी। अपने पति के लिए दीर्घायु और उन्नति के लिए प्रार्थना की। फिर पति का आशीर्वाद लेकर जल और मिष्ठान ग्रहण कर व्रत खोला।

शुक्रवार को करवाचौथ व्रत पर सुहागिनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अलसुबह उठकर सुहागिनों ने रिवाज के मुताबिक दूध-फेनी आदि का सेवन कर व्रत प्रारंभ किया। घरेलू कार्य निपटाकर महिलाओं ने साज श्रृंगार किया। अनेक महिलाएं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति नहीं आ पाए घर तो इंटरनेट से किया दीदार

दोपहर के समय महिलाओं ने एकत्रित होकर करवाचौथ कथा सुनी। इसके बाद घरों में पकवान बनाए गए। रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई और सास, ससुर आदि को बायना देकर उनसे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। चांद के निकलने पर सुहागिनों ने छलनी से उसका दीदार किया। फिर अपने पति को देखा। चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथ से जल एवं मिष्ठान ग्रहण कर व्रत खोला।

इंटरनेट बना मददगार
जिन महिलाओं के पति दूसरे शहर या फिर विदेशों में रह रहे हैं। उन महिलाओं ने करवाचौथ व्रत पर मोबाइल और लैबटॉप आदि की मदद से पति से वीडियो चेटिंग कर व्रत खोला। फेसबुक और व्हाट्सअप आदि का भी जमकर इस्तेमाल हुआ। सबसे ज्यादा वीडियो कॉलिंग ईएमओ का इस्तेमाल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें