सेलाकुई। शहीद स्मारक पर सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता लक्ष्मी अग्रवाल शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि होली खुशियां और भाईचारे का त्यौहार है। इस दिन लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाते हैं। तभी इस त्यौहार को भाईचारे का प्रतीक मानते हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने होली पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल चेयर रेस और चम्मच दौड़ का भी आयोजन किया गया। चेयर दौड़ सरस्वती विहार कीर्तन मंडली की रुमा नेगी ने जीती। इस मौके पर पूनम पंवार, नीलम थापा, बीना, किरण पंवार, रुक्मणी सजवाण, आशा रावत, कुसुम, राधा, सपना थापा, बीना, प्रतिभा, उमा, रेखा, राधा, सुनीता थापा, मोहित, सुनील और रवि आदि मौजूद रहे।