गैरसैंण में माह में दो बार अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में माह में दो दिन अल्ट्रासाउंड कराए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग धनिक और कर्णप्रयाग से डॉ. उमा शर्मा को 15-15 दिन में गैरसैंण भेजा जाता है।
ये भी पढ़ें...Chamoli: विदेशी पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी, टेंट-स्लीपिंग बैग मिला, देखें चौखंबा की हेली से ली गई तस्वीरें
जिले के उपजिला चिकित्सालय के अलावा कहीं भी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ का पद पिछले छह माह से खाली पड़ा है। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जल्द यहां महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. अनुराग धनिक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, गोपेश्वर