सुभाष रोड स्थित एक होटल में देहरादून लेडीज क्लब (वेस्ट) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दीप जलातीं ?
देहरादून। लेडिज क्लब वेस्ट की ओर से आयोजित करवाचौथ और दीपावली कार्यक्रम में महिलाओं ने पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरी। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंची महिलाओं ने दीये और थाली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुभाष रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष वीना बंसल ने दीप जलाकर किया। उसके बाद अर्चना सिंघल ने ‘घर मोरे परदेसियां’ और प्रभा सलुजा ने ‘आई दीवाली...’ गीत पर प्रस्तुति देकर समां बाधा। कार्यक्रम में दो वर्गों में करवा क्वीन, दीया सजावट, थाली सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीज क्वीन में 35 वर्ष से नीचे की उम्र में गिन्नी अरोड़ा पहले और पायल दूसरे स्थान पर रही। 35 वर्ष से ऊपर आयु में संध्या गोयल पहले और मधु गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। दीये की सजावट में गिन्नी ने बाजी मारी। मधु दूसरे स्थान पर रहीं। थाली सजावट का पुरस्कार संध्या ने अपने नाम किया। इस अवसर पर नीरू जैन, ललिता गुप्ता, नीलिमा, पायल गुप्ता, इति मित्तल, अंजली बंसल, सोनिया गोयल, पिंकी वर्मा आदि मौजूद रहे।