फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अंधड़ के दौरान छत से गिरकर महिला की मौत, बारिश से घरों-दुकान में घुसा मलबा

Sun, 19 May 2019 06:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के कुमाऊं में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं तेज तो कहीं छिटपुट बारिश से तापमान नें गिरावट के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं अंधड़ और ओलावृष्टि से नुकसान भी हुआ है। गदरपुर में शुक्रवार देर शाम अंधड़ के दौरान छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


ग्राम मझराशीला पावर हाउस कॉलोनी निवासी कश्मीर सिंह की पत्नी प्रकाश कौर (55) छत पर कपड़े लेने गई थीं। इस दौरान अंधड़ के चलते वह छत से गिर गई। सीएससी से हायर सेंटर ले जाते उसने दम तोड़ दिया।  

खटीमा में शुक्रवार रात अंधड़ से जगह-जगह बिजली लाइनों में पेड़ और टहनियां गिर गईं। इससे घंटों बिजली गुल रही। अधिकांश स्थानों पर देर रात तक आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन कुछ स्थानों पर शनिवार सुबह फाल्ट दूर हो सका।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में  शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुई दो घंटे मूसलाधार बारिश के बाद जीआईसी रोड के नाले में लगी जालियों में मलबा भरने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी और मलबा घुस गया।

विज्ञापन

गांधी चौक और नेपाल रोड पर 20 से अधिक दुकानों में गंदा पानी और कचरा घुस गया। उधर, नाचनी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे से तल्ला जोहार के धामीगांव, बरा, गुटि, क्वीटी, मोडम, देकुना के साथ ही तमाम इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से लीची, आम के साथ ही नीबू प्रजाति के फलों को खासा नुकसान पहुंचा है।

अल्मोड़ा में शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और कुछ देर रिमझिम बारिश भी हुई। यहां तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर 24 और न्यूनतम 15 डिग्री पहुंच गया। चंपावत जिले में शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को दिन में कई बार रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। वहीं, भीमताल, भवाली, गरमपानी, ज्योलीकोट, धारी और धानाचूली क्षेत्र में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें