फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: मालन नदी में बही महिला, बारिश के दौरान नदी में तैरता मिला शव

Wed, 03 Jul 2019 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के दौरान एक महिला की मालन नदी में बहकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार सुबह यूपी पुलिस ने महिला का शव मालन नदी से बरामद किया। बिजनौर में पोस्टमार्टम कराने के बाद यूपी पुलिस ने महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । 

विज्ञापन


जाफराबाद चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत तल्ला मोटाढांक की महिलाएं मंगलवार शाम को लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान उन्हें बलूनी पब्लिक स्कूल के पीछे मालन नदी में एक महिला का शव दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी सूचना जाफराबाद चौकी पुलिस को दी। सूचना पर जाफराबाद चौकी से वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

शव की शिनाख्त उमरावनगर कोटद्वार निवासी गीता पुंडीर (46) पत्नी नरेंद्र सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि गीता पुंडीर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार की रात वह किसी को बताए बिना ढाई बजे अचानक ही घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


पदमपुर मोटाढांक के पार्षद सौरभ नौडियाल ने बताया कि महिला मंगलवार सुबह मोटाढांक में मालन नदी में बारिश से बचने के लिए पुल के नीचे खड़ी थी, तभी नदी उफनाने लगी। लोगों ने उसे आवाज भी लगाई, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और देखते ही देखते वह बाढ़ की चपेट में आकर नदी में बह गई। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें