प्रधानमंत्री ने कहा कि जेनेरिक दवाइयों को लेकर कुछ लोगों की धारणाएं गलत हैं। अफवाहें फैलाते हैं। कहते हैं, इतनी सस्ती दवाइयां कैसे मिलती हैं? जबकि यह दवाएं हर पैमाने पर खरी उतरी हैं। प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि वह अधिक से अधिक जेनेरिक दवाइयां लिखें।
राज्य सरकारें भी सुनिश्चित कराएं कि डॉक्टर इन दवाओं को लिखें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद तीरथ सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ, आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केेके टम्टा आदि उपस्थित रहे।
जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयास चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की ओर से जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देने को उठाए गए कदमों की सराहना की।
बताया कि संस्था की ओर से कई जन औषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है । जिसके जरिए गरीब तबके के मरीजोें को न सिर्फ जेनेरिक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं, वरन सस्ती दरों पर भी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी जैसे ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से रूबरू हुए तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देखकर उन्होंने जोरदार तरीके से नमस्कार किया। साथ ही पार्टी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और तीरथ सिंह रावत के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थित पर खुशी जताई।
गरीबों को मुफ्त जेनेरिक दवाइयां मुहैया करा रहा प्रयास चैरिटेबल ट्रस्ट
जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रयास चेरिेटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल पीएम मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जेनेरिक दवाइयों को बढ़ावा देने को लेकर उठाए गए कदमों की ना सिर्फ सराहना की, वरन इन दवाइयों के चलते देश के करोड़ों मरीजों को फायदा होेने का भी जिक्र किया।
मुकेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से कई जन औषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है । जिसके जरिए गरीब तबके के मरीजोें को न सिर्फ जेनेरिक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं, वरन सस्ती दरों पर भी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं । कहा कि सरकार की ओर से जेनेरिक दवाइयों को लेकर जो पहल की गई है उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मरीजों खासकर गरीब तबके के लोगों को बहुत राहत मिली है।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री का किया अभिवादन, सांसदों का आभार जताया
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी जैसे ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से रूबरू हुए तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को देखकर सबसे पहले जोरदार तरीके से उन्हें नमस्कार किया। साथ ही पार्टी के सांसदाें माला राज्यलक्ष्मी शाह व तीरथ सिंह के अलावा पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थित पर खुशी जतायी।