फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एम्स से डिस्चार्ज होते ही आरोपी कोच गिरफ्तार, प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने का लगा आरोप

Thu, 06 Apr 2023 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश

सार

चार अप्रैल को कोच नरेंद्र शाह को दून अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था। यहां इमरजेंसी के येलो वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
कोच नरेंद्र शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षु बालिका खिलाड़ियों से अश्लीलता के मामले में आरोपी कोच नरेंद्र शाह देर शाम एम्स से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार हो गया। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने पांच दिन बाद फिर ओपीडी बुलाया है।

विज्ञापन


Amritpal Singh: अमृतपाल के नेपाल और यूपी जाने की आशंका, खटीमा और सितारगंज में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

चार अप्रैल को कोच नरेंद्र शाह को दून अस्पताल से एम्स रेफर किया गया था। यहां इमरजेंसी के येलो वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उनको मस्तिष्क और सीने के सीटी स्कैन व एंडोस्कोपी जांच कराने की सलाह दी थी। चार और पांच अप्रैल को तीनों जांचें कर ली गईं।
विज्ञापन


एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गैस्ट्रोलॉजी और मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण और जांच रिपोर्ट के अध्ययन के बाद बृहस्पतिवार रात आठ बजे नरेंद्र शाह को डिस्चार्ज कर दिया। चिकित्सकों ने उनको पांच दिन बाद ओपीडी में आकर दिखाने के लिए कहा है।

विज्ञापन

देर रात चत चलती रही गिरफ्तारी की चर्चा

नरेंद्र शाह के एम्स से डिस्चार्ज होने से पहले नेहरू कॉलोनी की पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस की निगरानी में कोच नरेंद्र शाह देहरादून के लिए निकल गए। इस दौरान नरेंद्र शाह की पत्नी भी उनके साथ थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नरेंद्र शाह के गिरफ्तार होने की चर्चा चल रही थी।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा। सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी नरेंद्र शाह को एम्स से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें