पति ने टीवी के कम चैनल वाला रिचार्ज कराया तो पत्नी को भयानक गुस्सा आ गया। पत्नी पति पर खूब चिल्लाई, लेकिन इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने जो किया उससे सब सकते में आ गए।
नगर से सटे एक गांव में टीवी चैनल के रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति की नौ माह की बेटी है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि भुजिया नंबर तीन निवासी जितेंद्र ने टीवी चैनल का रिचार्ज कराया। पत्नी ने मन मुताबिक चैनल न आने की शिकायत करते हुए पति से कहा कि उसे ज्यादा चैनल के लिए रिचार्ज कराना चाहिए था।