ऋषिकेश के कालेकीढाल में दोपहर का खाना बनाते वक्त स्टोव फट जाने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। लपटों से घिरी पत्नी को बचाने में उसके पति के हाथ भी जल गए।
झुलसी हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 90 फीसदी जल चुकी महिला की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बचाने में पति भी जला
पीओपी का काम करने वाला सूरज कालेकीढाल में किराए पर रहता है। दोपहर को उसकी पत्नी मीना (20) स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव फट गया। जब तक वह संभलती, आग ने उसके कपड़ों को चपेट में ले लिया।
चीख सुनकर बाहर बैठा पति दौड़कर अंदर आया। मीना को आग से घिरा देख बचाने की कोशिश में उसके हाथ भी जल गए।
मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने मीना को 90 प्रतिशत जलने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।