फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून समेत पहाड़ पर होगी बारिश, बर्फबारी

Sun, 23 Mar 2014 02:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार से देहरादून में दिखने लगा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दून के चकराता समेत उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग आदि जनपदों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

देहरादून में छा सकते हैं आंशिक बादल
राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छा सकते हैं। शाम को गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। गरज संग बौछार संभव है। उधर, शनिवार को राजधानी में अच्छी धूप खिली।

बीच-बीच में बादल भी उमड़े, लेकिन सूरज के आगे उनकी एक न चली। तापमान का स्तर 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 77, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 28, जबकि न्यूनतम तामपान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


बादल छाने से देहरादून में बढ़ी ठंड
मसूरी में शनिवार शाम मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह चटख धूप खिलने से दिनभर मौसम खुशगवार बना हुआ था।

शाम करीब पांच बजे बादल छाने से ठंड बढ़ गई। मौसम का मिजाज बदलने से लोग हैरत में हैं। मार्च के तीसरे सप्ताह में भी नगरवासियों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें