फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महायज्ञ के लिए महिलाएं मिट्टी से तैयार कर रहीं एक करोड़ शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- शंकरपुर के शिव मंदिर में आयोजित होगा कोटि लिंग रुद्र महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। शंकरपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए आयोजित किए जाने वाले 63वें भव्य कोटी लिंग रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। यज्ञ के दौरान एक करोड़ शिवलिंग पर प्रतिदिन 151 वेदपाठी ब्राह्मण दूध से रुद्राभिषेक करेंगे। और यह सभी शिवलिंग स्थानीय महिलाएं मिट्टी से तैयार कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सहसपुर के मिनी स्टेडियम के पास स्थित शिव मंदिर में 28 फरवरी से सात मार्च तक आयोजित किए जाने वाले महायज्ञ की तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस संबंध में जानकारी देने के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि महायज्ञ में 151 वेदपाठी ब्राह्मण विशेष पूजा और रुद्राभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक के लिए एक करोड़ शिवलिंग तैयार करने का कार्य स्थानीय महिलाओं के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं शिवलिंग को मिट्टी से तैयार कर रही हैं। इस मौके पर सुषमा सेमवाल, प्रशांत सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें