फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं व युवतियों ने महासू मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। विकासखंड के ग्राम खाड़ी स्थित महासू देवता मंदिर में रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ महिलाओं व युवतियों ने चांदी का छत्र चढ़ाया। मंदिर परिसर में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद चांदी के छत्र को पवित्र स्नान के लिए जिलाट पुल स्थित यमुना नदी ले जाया गया जहां विधि-विधान के साथ स्नान कराया गया। स्नान के उपरांत छत्र को मंदिर लाया गया और पंडित अनुज नौटियाल एवं उनके सहयोगी पंडितों के नेतृत्व में विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात छत्र को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से सभी विवाहित महिलाओं और युवतियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आमो देवी, विनीता राय, रेणु देवी, फूलों देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी, नीलम, शोभा, मिमो, सुमन आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें