नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान मौजूद विद्यार्थी शाखा के पदाधिकारी। स्रोत संस्थान
सेलाकुई। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान की विद्यार्थी शाखा की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस दौरान आर्ची अग्रवाल को अध्यक्ष चुन लिया गया।
आम सभा में विद्यार्थी शाखा के 41 सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्रांच काउंसलर प्रो. केसी मिश्रा ने पूर्व पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से आर्ची अग्रवाल को स्टूडेंट ब्रांच की अध्यक्ष, वैष्णवी नेगी को उपाध्यक्ष, यथी पचौरी को कोषाध्यक्ष, अदिति सिंह को सचिव, तनीषा पंत को वेबमास्टर व स्निग्धा असवाल को एफिनिटी ग्रुप की चेयर चुना गया। इस दौरान प्रबजोत कौर, प्रियांशी जोशी, अनन्या दीक्षित, शिवानी कठैत, भूमिका बुधलाकोटी, दिव्यांशी श्रेष्ठा और स्नेहा धामी ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।