फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले को बताया सही पर फिर भी एक ही बात पूछती रही महिला, भावुक हो जाएंगे जानकर

Wed, 21 Feb 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पति की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले को पत्नी ने सही बताया, लेकिन फिर भी वह केवल एक बात पूछती रही। बात जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

विज्ञापन


कोटाबाग के तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख बलवंत सिंह कन्याल की 22 अगस्त 2009 को थाने में हुई हत्या, बवाल के मामले में दोनों पक्ष न्यायालय से बरी हो चुके कन्याल समर्थकों ने ग्रामीणों के बरी होने को सच्चाई की जीत बताया है लेकिन..

Trending Videos
विज्ञापन

यह बात जानना चाहती है महिला

court
ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली कन्याल ने अब भी हत्यारे का नाम जानना चाहा है। कालाढूंगी थाने के पास गोली मारकर बलवंत की हत्या हुई थी, जिसके बाद उनके समर्थकों ने 23 अगस्त को कालाढूंगी थाने में तोड़फोड़, आगजनी की थी। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या तक हुई थी। मामले में कई मुकदमे दर्ज हुए थे।

हत्या के दूसरे दिन के बवाल में 56 अभियुक्तों के बरी होने पर ब्लॉक प्रमुख की पत्नी दीपाली भी संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि न्यायपालिका का फैसला न्यायसंगत है, जिसका वह सम्मान करती हैं।

उनका कहना है कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए निर्दोष ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे लगा दिए थे, जिस कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन थाना गेट के पास उनके पति की हत्या कर दी गई, लेकिन बलवंत की हत्या किसने की? इस सवाल का जवाब तो मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें